Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

जितना दूर जाओगे...!!

जितना दूर जाओगे  उतना ही करीब आओगे  हम तो वो दरिया है  गर तैरने की कोशिश की  तो डूब जाओगे आँचल छुड़ा कर भले जो तुम हमसे दूर हुए तन्हाईओं में अपनी हमे ही पाओगे जितना दूर जाओगे  उतना ही करीब आओगे हम तो वो दरिया है  गर तैरने की कोशिश की  तो डूब जाओगे ****

तुम आए हो जीवन में यूं चुपके से

तुम आए हो जीवन में यूं चुपके से कमल खिल गए है लफ्ज़ खो गए है शुक्रिया कहूं मैं कैसे समझ में ना आए होंठ भी अब मेरे कम्पित हो रहे है !! वो धीमे से तेरा यूं मुस्कुराना फिर शाखों का बढ़ना और कलियों का गाना वो भौरों का गुंजन तितलियों का मंडराना तुम्ही से सब कुछ तुम्ही में समाना !! तुम आए हो जीवन में यूं चुपके से कमल खिल गए है लफ्ज़ खो गए है !! इस भौतिक जगत में सब कुछ है नश्वर मैं ही शाश्वत एक अनश्वर सोचकर आज मैंने यह निर्णय लिया है स्वयं को ही तुझे समर्पित किया है !! तुम आए हो जीवन में यूं चुपके से कमल खिल गए है लफ्ज़ खो गए है !! ...........

मन का प्याला

ये प्यास बहुत बढ़ी है सागर भी थोड़ा पड़ता है अधरों से अब तो तेरे मेरे मन का प्याला भरता है !! धड़कन धक् धक् होती है जब जब तू मुझसे मिलती है मिश्री जैसी  बोली तेरी मेरे मन का प्याला भरती  है !! भगदड़ भरी आपाधापी में जब जब ऊबन हो जाती है फिर मीठी सी मुस्कान ये तेरी मेरे मन का प्याला भरती  है !! मन ही मन में तेरे आने का इंतज़ार मै करता हूँ ! कभी सपनो में, तो कभी मीठी यादो मे, यूँही मन का प्याला भरता हूँ ये मन का प्याला भर भर के फिर फिर क्यूँ खाली हो जाता है ! तेरी राह बिछाये सोच सोच में मन का हर कोना तुझमें खो जाता है !! *******

वो मरून तेरी साडी

वो मरून तेरी साड़ी  विद पिंक ब्लाउज गोल्डन बॉर्डर  चार प्लेटस वाली वो पिंक लिप्स स्माइल फिर कांधो पे लहराते तेरे सिल्की बालो का स्टाइल वो लॉन्ग गोल्ड नेकलेस मेक्स मी ब्रेथलेस वो माथे पे दो छोटी बिंदिया करती मुझसे मीठी-२ बतियाँ  वो कजरारी तेरी अंखिया हाय क्यों चुराती मेरी निंदिया  ***

My Imagination

Perhaps, if I could sit on the moon, and write a poem on its soon. I could write about its beauty, while having a sip of my coffee. But here things are not so real, like the grass isn't greener by near. Your imaginary beauty from here, gets fail when I come to you there. I craved to see you from near, & this craving left me in fear. Now I've become a great seer, seeing departure takes us very near. Sometimes, Come in my dream & ping, Do adoring dance, when I sing. I do imagine a lot of things, You flow as fragrance,  & I become a wind. *****

हाँ देखी नहीं अप्सरा मैंने, पर तुझको साड़ी में देखा है..!!

हाँ देखी नहीं अप्सरा मैंने  पर तुझको साड़ी में देखा है  नज़दीकी से तेरी आँखों में  हाँ मैंने अपना चेहरा देखा है  हाँ देखी नहीं अप्सरा मैंने  पर तुझको साड़ी में देखा है  हाँ दर्द भरे घावों में अपने  तुझको मरहम बनते देखा है  राह सजाये तेरी यादों में  इस नीरस जीवन को सींचा है  हाँ देखी नहीं अप्सरा मैंने  पर तुझको साड़ी में देखा है  ******